43.7 C
Panipat
May 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsLatest News

18 अक्टूबर से दिल्ली मे चलेगी ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ मुहीम, पढ़िए

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ जारी जंग में ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ फिर से शुरू होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि हमने इस पहल को पिछले साल शुरू की थी। अब इस पहल को फिर से 18 अक्तूबर से शुरू करने जा रहे हैं।  

सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘’हमने पिछले साल ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ पहल शुरू की थी. यह 18 अक्टूबर से फिर से शुरू हो जाएगी, जैसे ही आप रेड सिग्नल पर रुकते हैं, अपने वाहन के इंजन को बंद कर दें. आप आज ही शुरू कर सकते हैं, हालांकि इसे औपचारिक रूप से 18 तारीख को लॉन्च किया जाएगा.’’

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर आपने ग्रीन दिल्ली एप डाउनलोड नहीं किया है, तो कर लें। यदि आप दिल्ली में कहीं भी प्रदूषण देखते हैं तो एप के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं। अगर कोई ट्रक वायु प्रदूषण का कारण बनता है या कोई भी उद्योग जो प्रदूषण फैला रहा है, कचरा जला रहा है तो आप शिकायत करिए। हमारी टीम मौके पर पहुंचेगी और प्रदूषण के स्रोत को रोकेगी। 

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले दिनों प्रदूषण बढ़ा है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक परिवह का इस्तेमाल करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हमें सप्ताह में कम से कम एक बार अपना वाहन नहीं निकालना चाहिए। हमें मेट्रो, बस या दूसरों के साथ वाहन साझा करने का निर्णय लेना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हम ऐसा करते हैं तो प्रदूषण को कम किया जा सकता है और ईंधन की बचत भी की जा सकती है। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

एलविश फाय#रिंग मामले में भाऊ गेंग ने ली जिम्मेदारी,कहा जो भी सट्‌टे वाले हैं, वे तैयार रहें

Voice of Panipat

बड़े दमदार ऑफर के साथ आने वाली है Pulsar की New Bike

Voice of Panipat

फिल्टर करके लड़के ने लड़की को भेजी थी फोटो, शादी वाले दिन शक्ल देखकर दुल्हन हैरान, तोड़ दी शादी, पढ़िए कहा का मामला

Voice of Panipat