logo

Public Holiday 26 October : वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश का एलान, 26 अक्टूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय

school collage holiday : वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसको लेकर सरकारी आदेश जारी हो गए हैं। इस मौके पर खास कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है।
 
26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश का एलान

Public Holiday : उत्तर प्रदेश में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसको लेकर सरकारी आदेश जारी हो गए हैं। इस मौके पर खास कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिठूर पहुंचेंगे। 


बिठूर में मुख्यमंत्री वाल्मीकि आश्रम में रामायण पाठ व पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे।  इस दौरान महर्षि वाल्मीकि को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। दरअसल ऐसी मान्यता है कि महर्षि वाल्मीकि ने इसी आश्रम में महाकाव्य रामायण की रचना की थी। इतना ही नहीं सीता माता को भी इसी आश्रम में आश्रय मिला था। 

इसके अलावा भगवान राम के पुत्रों लव-कुश का जन्म भी इसी आश्रम में हुआ था। इस खास मौके को प्रदेश सरकार और भी विशेष बनाने जा रही है। क्योंकि यहां पर मुख्यमंत्री बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्र के लिए 411 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं देने वाले हैं। 

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा उनसे जुड़े पौराणिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए नई योजनएं बन रही हैं। इसी कड़ी में अब रामायण सर्किट और राम वन-गमन पथ का भी निर्माण किया जा रहा है। इस योजना के तहत अयोध्या, चित्रकूट व इटावा क्षेत्रों धार्मिक पर्यटन के लिए परियोजनाएं चल रही हैं। 

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार रामायण से जुड़े अनेक धार्मिक स्थल उत्तर प्रदेश में मौजूद हैं। ऐसे में सरकार अब रामायण सर्किट और राम वन गमन पथ जैसी परियोजनाओं से ऐसे स्थलों का न सिर्फ संरक्षण कर रही है, बल्कि यहां के विकास के लिए भी योजना बन रही हैं।