Police Transfer: विधानसभा चुनाव के घोषणा से पहले बड़ा फेरबदल, देखें पुलिस विभाग की जारी नई लिस्ट
Police Transfer-सोनभद्र। विधानसभा चुनाव के घोषणा से पहले जिले में कई पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मियों की नवीन तैनाती की गई है व कुछ का स्थानांतरण किया गया है। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टाक भी शामिल हैं। हालांकि इनका स्तानांतरण पुलिस मुख्यालय से हुआ है।
जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दो क्षेत्राधिकारी, एक-एक निरीक्षक व उपनिरीक्षक सहित कुल चार पुलिस अधिकारियों की स्थानांतरण/नवीन तैनाती की गई है। साथ ही गैर जनपद स्थानांतरण के फलस्वरूप दो निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया गया है।Police Transfe
इसके तहत क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी को क्षेत्राधिकारी दुद्धी से क्षेत्राधिकारी पिपरी के पद पर तैनात किया गया है। इनके क्षेत्राधिकार में थाना पिपरी, अनपरा एवं शक्तिनगर सम्मिलित होंगे। साथ ही इन्हें अतिरिक्त रूप से साइबर थाना/साइबर सेल, पुलिस आधुनिकीकरण एवं सामुदायिक पुलिसिंग का दायित्व सौंपा गया है।
वहीं पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान को क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पद पर तैनात किया गया है। इनके क्षेत्राधिकार में थाना दुद्धी, विण्ढमगंज, म्योरपुर, बभनी एवं बीजपुर सम्मिलित होंगे। निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह को प्रभारी आइजीआरएस/जनसुनवाई सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर नियुक्त किया गया है।Police Transfe
