logo

इस एक्सप्रेसवे पर 2 फुटओवर ब्रिज बनाने की योजना, डेढ लाख लोगों को मिलेगा रास्ता

 
इस एक्सप्रेसवे पर 2 फुटओवर ब्रिज बनाने की योजना, डेढ लाख लोगों को मिलेगा रास्ता

Footover bridge : देश में बनने वाले हाईवे और एक्सप्रेसवे जहां लोगों को शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी दे रहे हैं, वहीं आसपास के कुछ लोगों के लिए आफत भी लेकर आते हैं। क्योंकि लोगों को सड़क पार करने तक की उचित जगह नहीं मिलती। ऐसा ही एक एक्सप्रेस है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को कानपुर से जोड़ने वाला।

यहां पर एनएचएआई ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 2 फुट ओवर ब्रिज बनाने की योजना तैयार की है। इससे करीब डेढ़ लाख लोगों को सड़क पार करने की सुविधा मिलेगी। हालांकि कुछ लोग अंडरपास की मांग भी कर रहे हैं। दरअसल गौरीगंज और दरोगाखेड़ा लोग सड़क पास करने के लिए अवैध कट करते थे। एनएचएआई द्वारा इनको पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इनकी जगह पर अब फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।

इससे गौरी बाजार चौराहा मुख्य स्थान भी प्रभावित हो रहा था। यहां पर हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं। यह लोग सड़क को सीधे पार करते हैं। ऐसे में इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अब एनएचएआई ने अवैध कट को बंद करते हुए यहां पर फुटओवर ब्रिज बनाने की योजना सिरे चढ़ा दी है।

एनएचएआइ के अधिकारियों के अनुसार लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए दो स्थानों फुट ओवर ब्रिज की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए होने वाली सभी औपचारिकताओं के बाद एनएचएआई की स्वीकृति लेगा और इसके लिए राशि का आवंटित किया जाएगा। वहीं यहां पर एनएचएआई द्वारा अवैध कट बंद करने से लोगों को करीब 3 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ता था।