37 C
Panipat
May 20, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsLatest News

हरियाणा के इन 50 गांवों के लोगों को जमा कराने होंगे लाइसेंसी हथियार, क्यो और क्या है वजह, पढ़िए

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में सुरक्षा के मद्देनजर हरियाणा प्रशासन भी अलर्ट है। इसके तहत ही अब उत्तर प्रदेश के बोर्डर से लगते जिले के 50 गांवों में विशेष निगाह रखी जा रही है। इन गांवों के लोगों को लाइसेंसी हथियार जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने संबंधित क्षेत्रों के थाना प्रभारियों को इस संबंध में कड़े आदेश दिए हैं। इसके बाद से ही पुलिस अब इन गांवों में लाइसेंसी हथियारों को जमा करा रही है।

यमुनानगर के साथ उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला लगता है। बोर्डर होने की वजह से सहारनपुर व यमुनानगर के लोगों का रोजाना आना जाना रहता है। अब विधानसभा चुनाव को लेकर सबसे अधिक खतरा बोर्डरों पर रहता है, क्योंकि यहां से अवैध शराब व हथियारों की आशंका रहती है। काफी ऐसे मामले सामने आए हैं। जिसमें बोर्डर से लगते गांवों के जरिए तस्करी हुई है। इसे देखते हुए ही हरियाणा का प्रशासन अलर्ट हुआ है। बोर्डरों पर नाकाबंदी की गई है। इसके साथ ही यमुना से लगते गांवों में भी पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। अभी पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मेरठ के आइजी ने भी यमुनानगर में पुलिस अधिकारियों के साथ चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया था।

घोड़ो पीपली, उन्हेडी, पाेबारी, संधाला, गुमथला, संधाली, लाल छप्पर, नागल, माजरी, नाहरपुर, माडल टाउन करेहडा, जठलाना, मारूपुर, कमालपुर, तिगरा, कलानौर, मंडौली, लापरा, महमूदपुर, कैत, मंडी, ओदरी, साबापुर, बाक्करपुर, भोगपुर, कनालसी, मुकारमपुर, बीबीपुर, फतेहगढ़, मेहरमाजरा, दमोपुरा, जयरामपुर, तेलीपुरा, कन्यावाला, रामपुर, कलेसर, ताजेवाला, मम्दूबांस, अराईयावाला, हलधरी, कुटीपुर में पुलिस की विशेष नजर हैं। यह सभी गांव यमुना से लगते हैं और इन गांवों के लोगों का उत्तर प्रदेश में आना जाना रहता है, क्योंकि यहां के किसानों की जमीन उत्तर प्रदेश की सीमा में है। इसी तरह से उत्तर प्रदेश के कुछ किसानों का हरियाणा में आना होता है।

एसपी कमलदीप गोयल का कहना है कि उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। शराब की डिस्टलरी व गोदामों का रिकार्ड रखा जा रहा है। इसके साथ ही यमुना नदी से लगते गांवों के लाइसेंस भी जमा कराए जा रहे हैं। इस बारे में क्राइम मीटिंग में संबंधित थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA विधानसभा सत्र-दूसरा दिन, कांग्रेस MLA बोले- BJP को EVM की पूजा करनी चाहिए

Voice of Panipat

Breaking:- 20 दिन बाद अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटे शुभांशु, समंदर में लैंड हुआ GRACE

Voice of Panipat

हरियाणा के हर पुलिस थानों में खुलेंगे जिम

Voice of Panipat