logo

Pension Scheme Update : बुढ़ापा, विधवा समेत इन पेंशनधारकों के लिए बड़ा अपडेट, 31 दिसंबर तक जरूर करें ये काम 

सरकार द्वारा 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। दरअसल राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा, वृद्धावस्था, एकल महिला और दिव्यांगजनों को पेंशन का लाभ दिया जाता है।
 
 
पेंशनधारकों के लिए बड़ा अपडेट

Rajasthan Pension Update : राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ ले रहे लोगों को अपनी पेंशन जारी रखने के लिए 31 दिसंबर तक आय प्रमाण पत्र जनआधार कार्ड में अपलोड करना होगा।

इसके लिए सरकार द्वारा 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। दरअसल राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा, वृद्धावस्था, एकल महिला और दिव्यांगजनों को पेंशन का लाभ दिया जाता है।

ऐसा नहीं करने पर पेंशनधारकों का भौतिक सत्यापन अटक जाएगा।

 

ऐसी पेंशन पाने वालों के दस्तावेजों की जांच के लिए सरकार ने व्यापक योजना बनाई है। इसके लिए सरकार पेंशन का सत्यापन दो स्तरों पर करेगी।

इसके तहत सबसे पहले ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी या ग्राम सेवक द्वारा ऐसी जानकारी का मिलान करेंगे, जो पेंशनधारक द्वारा दी जाएगी।

इसके बाद इस जानकारी को पंचायत समिति के पास भेजा जाएगा। यहां पर पंचायत समिति के अधिकारी दी गई जानकारी का मिलान सरकारी रिकार्ड से करेंगे। 

 

राजस्थान राज्य में सरकार की ओर से दी जा रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ लेने वालों के लिए यह प्रक्रिया जरूरी है। क्योंकि अब सरकार ने ऐसे पेंशन धारकों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव कर दिया है।

क्योंकि जो भी पेंशनधारक यानी वृद्धावस्था, विधवा, एकल महिला और दिव्यांग के सत्यापन के लिए सबसे पहले आय प्रमाणपत्र जनआधार कार्ड में अपलोड करवाना पड़ेगा।


यदि कोई भी पेंशनधारक निर्धारित समय में अपनी आय का प्रमाण पत्र जनआधार में अपडेट नहीं करेगा तो पेंशन के लिए जरूरी भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।