25 C
Panipat
August 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeIndia CrimesLatest NewsPanipatPanipat Crime

पानीपत पुलिस ने 21 ग्राम हेरोइन सहित 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने न्यू सनौली रोड बाईपास पर नाकाबंदी कर 21 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुमित निवासी अर्जुन नगर के रूप में हुई। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया वह नशा करने का आदी है। आरोपी सुमित अपनी नशे की पूर्ति करने व बेचने के लिए उक्त हेरोइन यूपी के कैराना में काला नाम के एक युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। आरोपी सुमित के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को आरोपी सुमित को कोर्ट में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि बुधवार देर शाम उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि सुमित निवासी अर्जुन नगर मादक पदार्थ लेकर न्यू सनौली रोड बाइपास से होते हुए जीटी रोड की तरफ आएगा। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए न्यू सनौली रोड बाईपास पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात सामने से संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान  सुमित पुत्र सुमेर निवासी अर्जुन नगर के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ अनिल की उपस्थिति में युवक की तलाशी ली तो पहनी हुई लोअर की जेब से हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 21 ग्राम पाया गया। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कैसे रखे जाते है तूफानो के नाम, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

Haryana:- ACB की बड़ी कार्यवाही, 30 लाख की रिश्वत लेते स्कूल का कलर्क रंगे हाथों गिरफ्तार  

Voice of Panipat

पानीपत में युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया, स्‍वजनों के विरोध करने पर उन्‍हीं पर हमला कर दिया

Voice of Panipat