logo

PANIPAT:-पिता ने अपने 2 बेटों के साथ मिलकर पड़ोसी से की मारपीट, तोड़े 3 दांत

 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत शहर की बतरा कॉलोनी में घर में घुसकर पड़ोसी पिता ने 2 बेटों संग मिलकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया.. यहां घर में बैठे पड़ोसी पर तीनों ने लात-घूंसों से जमकर हमला किया.. इस दौरान उसकी आंख पर गंभीर चोट लगी.. साथ ही उसके तीन दांत भी टूट गए.. वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए.. पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है..

PANIPAT:-पिता ने अपने 2 बेटों के साथ मिलकर पड़ोसी से की मारपीट, तोड़े 3 दांत

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में रमेश ने बताया कि वह बतरा कॉलोनी का रहने वाला है.. 25 मार्च को करीब शाम 4 बजे वह अपने घर में बैठा था... इसी दौरान वहां कुछ समय बाद लक्ष्मण बैरागी अपने दोनों बेटों के साथ आया.. वहां आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.. जिसमें उसकी आंख पर काफी चोट आई.. इतना ही नहीं, उसके मुंह पर दोनों लड़कों ने मुक्के मारने शुरू कर दिए.. लगातार लगे घूंसों से उसके जबड़े के निचले हिस्से के तीन दांत टूट गए.. जिसमें एक एक दांत ही मौके पर बरामद हुआ.. मौके पर बीच-बचाव करने के लिए स्थानीय लोग आए.. जिसके बाद तीनों बाप-बेटे उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए.. पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT