August 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest NewsPanipat

PANIPAT:- शौक पूरा करने के लिए चुराई एक्टिवा, अब गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- सीआईए टू पुलिस टीम ने एनएफएल नाका पर एक युवक को चोरी की एक्टिवा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बाबुल उर्फ पार्थीव चंदन नगर सनौली रोड के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसको एक्टिवा चलाने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए उसने एक्टिवा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक्टिवा बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी बाबुल उर्फ पार्थीव को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर वारेंद्र ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम को शुक्रवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एनएफएल नाका के पास सदिग्ध किस्म का एक युवक एक्टिवा पर घूम रहा है। एक्टिवा चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान बाबुल उर्फ पार्थीव पुत्र धर्मबीर निवासी चंदन नगर सनौली रोड के रूप में बताई। एक्टिवा के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त एक्टिवा 29 मई को सेक्टर 17 में एक घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। एक्टिवा चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में साहिल पुत्र श्यामलाल निवासी सेक्टर 13/17 की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- कृष्ण लाल पंवार ने छोड़ा राज्यसभा सासंद का पद, उपराष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा

Voice of Panipat

PANIPAT में स्कूल जा रहे बच्चों को कार ने कुचला, एक बच्ची कि मौत

Voice of Panipat

हरियामा सरकार ने निजी अस्पतालों को जारी किए 300 करोड़ रुपय, आयुषमान योजना के तहत रूके हुए थे पैसे

Voice of Panipat