logo

IBL पब्लिक स्कूल में कक्षा प्रथम से पाँचवी तक के विद्यार्थियों के लिए हुनर प्रतियोगिता का आयोजन

 

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- स्थानीय आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कक्षा प्रथम से पाँचवी तक के विद्यार्थियों के लिए हुनर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।   विद्यालय में नए आए विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता रखी गई। मंच संचालन ‘तनिश ’ और ‘ विधि ’ ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका सविता एवं कुमारी श्वेता जी ने निभाई। अपना हुनर दिखाने के लिए प्रतिभागियों  में काफी उत्साह दिखाई दिया। छोटे-छोटे बच्चों ने एकल नृत्य , कविता, गायन,चित्रकला अभिनय, मिमिक्ररी तथा फैन्सी ड्रैस द्वारा अपने अभिनय को प्रस्तुत किया। छोटे-छोटे बच्चों की प्रतिभा को देखकर सभागार में चारों और तालियों की गड़गड़ाहट गूँज उठी और उन्होंने सभी का मन मोह लिया।

प्रधानाचार्या सोनिया चावला जी ने मंच पर आए बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा छिपी होती है बस उनका सही मार्गदर्शन करके उसे बाहर निकालने की जरूरत है। हर कार्य संभव है, बच्चा जो ठान लेता है। उसे वह करके दिखाता है। 

आज के हमारे सितारे बनेः-

एकल नृत्य -  प्रथम- कनक

            द्वितीय- पीहू गरिमा

            तृतीय - स्नेहा

कविता वाचन -प्रथम- यक्ष

 द्वितीय- रचित, यशिका        

 तृतीय - यशिका

एकल गायन- प्रथम-  आयन्स करिश्मा 

           द्वितीय- करिशमा कनव हैमन्त        

           तृतीय - करिशमा कनव हैमन्त

अंत में उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा,  कृति सहगल, किरण मेंहदीरत्ता ने सभी मंच पर आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।   कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।

TEAM VOICE OF PANIPAT