logo

हरियाणा में BJP की आई नई टीम,11 जिलाध्यक्ष बदले

 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन विस्तार की लिस्ट जारी कर दी है.. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी है.. लिस्ट में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री के OSD रह चुके जवाहर यादव को संगठन में जगह नहीं मिली है.. जबकि यह तय माना जा रहा था कि उन्हें संगठन में महामंत्री पद पर नियुक्त किया जाएगा..

*10 जिलाध्यक्ष बदले*

प्रदेश में भाजपा ने 11 जिलों में जिला अध्यक्ष बदले हैं.. जिनमें गुरुग्राम, चरखी दादरी, सिरसा, झज्जर, हिसार, भिवानी, पानीपत, पंचकूला, फरीदाबाद और सोनीपत के जिला अध्यक्ष शामिल हैं..

*धनखड़ की टीम के 2 महामंत्री हटाए*

नई लिस्ट में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की टीम में रहे 2 महामंत्री हटाए गए हैं.. जिनमें पवन सैनी और एडवोकेट वेदपाल शामिल है.. इनकी जगह सुरेंद्र पूनिया और अर्चना गुप्ता को महामंत्री लगाया गया है..

*रेवाड़ी-करनाल में नहीं बदले अध्यक्ष*

रेवाड़ी के वर्तमान जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान को नायब सैनी ने बरकरार रखा है.. जिले के किसी भी नेता को स्टेट की टीम में जगह नहीं मिली है.. करनाल के वर्तमान जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा को नायब सैनी ने बरकरार रखा है.. इसके अलावा करनाल के वरिष्ठ नेता एडवोकेट विजयपाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है..

*BJP की नई पदाधिकारियों की लिस्ट*

हरियाणा में BJP की आई नई टीम,11 जिलाध्यक्ष बदले
हरियाणा में BJP की आई नई टीम,11 जिलाध्यक्ष बदले

TEAM VOICE OF PANIPAT