April 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBusiness

राशन कार्ड में इस प्रक्रिया से जोड़ सकते हैं नया नाम, जाने ये आसान तरीका

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- आप सभी जानते ही हैं कि राशन कार्ड के जरिये देशभर में गरीब परिवार को सब्सिडी पर राशन मिलता है। राशन कार्ड राज्य सरकार की तरफ से बनाया जाता है। यह आधार कार्ड से जुड़ा होता है, जिसमें परिवार का कोई भी सदस्य अंगूठा लगाकर राशन ले सकता है। सरकार ने अब राशन कार्ड से देशभर में कहीं भी राशन लेने की सुविधा शुरू की है। राशन कार्ड के जरिए गरीब लोगों को कई तरह का फायदा सरकार द्वारा दिया जाता रहा है। राशन कार्ड अपडेट करने की समस्या को लेकर अक्सर लोग परेशान रहते हैं। अगर आप घर में किसी नए सदस्य का नाम राशन कार्ड से जोड़ना चाहते हैं तो ये संभव है। आपको बता दें कि अब आप ओनलाइन प्रक्रिया के जरिए अपने राशन कार्ड में किसी भी नए सद्स्य का नाम जोड सकते हैं।

इस प्रक्रिया को करने के लिए सबसे पहले अपने राज्य की खाद्य आपूर्ति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

इसको अपडेट करने के लिए पहले अपनी आईडी बनानी होगी।

इसके बाद Add New Member का विकल्प मिलेगा। इसे क्लिक करें।

इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा।

अब आप अपने परिवार की डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं।

बता दें कि फॉर्म के साथ डॉक्यमेंट की सॉफ्ट कॉपी भी अपलोड करना होगा।

फॉर्म सब्मिट करने पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। आप फॉर्म को पोर्टल से ट्रैक कर सकते हैं।

फिर डॉक्यूमेंट्स और फॉर्म का वेरिफिकेशन होता है। फॉर्म एक्सेप्ट होने के बाद पोस्ट के जरिए राशन कार्ड आपके घर आ जाएगा। इस तरह से आप इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। वहीं आपको ये भी बता दें कि इसके लिये आधार कार्ड, आपके घर में रहने वाले परिवार के सदस्यों की पासपोर्ट साइज डिजिटल फोटो, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर, आपका आय प्रमाण पत्र, बिजली बिल, बैंक पासबुक और आपकी पासबुक के पहले पृष्ठ की एक डिजिटल फोटोकॉपी व आपके गैस कनेक्शन की जानकारी इन सभी डाक्यूमेंटस की जरूरत पडती है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कोरोना काल में ये जानकारी होगी मददगार, रेमेडिसिविर के अधिक प्रयोग को रोकने के लिए बनी कमेटी और..

Voice of Panipat

HARYANA:- IPS अफसरों की बढ़ीं मुश्किलें, एक से अधिक आवास रखने पर DGP सख्त

Voice of Panipat

साल के आखिरी बजट में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा

Voice of Panipat