हरियाणा में IAS-HCS की नई नियुक्तियां, 2 जिलों के ADC बदले, जानें किसे कहां भेजा
IAS-HCS Transfer List : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए पानीपत और झज्जर में अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) के पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। IAS अंकित कुमार चौकसे को झज्जर भेजा गया है, जबकि HCS अधिकारी जग निवास अब पानीपत में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे।
17 नवंबर की देर रात को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी ऑर्डर में हरियाणा में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्तियों को लेकर सरकार ने फेरबदल किया है। दो जिलों में अतिरिक्त उपायुक्तों की जिम्मेदारियां बदलते हुए अधिकारियों को नई जगह नियुक्त किया गया है।
आदेश के अनुसार, पानीपत में ADC के पद पर कार्यरत IAS अधिकारी अंकित कुमार चौकसे को अब झज्जर जिले में नियुक्त किया गया है। वह झज्जर में अतिरिक्त उपायुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे। अंकित कुमार चौकसे 2022 बैच के IAS अधिकारी हैं। पानीपत में अपनी मौजूदा जिम्मेदारी के तहत वह अतिरिक्त उपायुक्त के साथ जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी का कार्य भी देख रहे थे।
वहीं, झज्जर में अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर कार्यरत HCS अधिकारी जग निवास को पानीपत भेजा गया है। उन्हें पानीपत में अतिरिक्त उपायुक्त-कम-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है। जग निवास 2002 बैच के HCS अधिकारी हैं।
सरकार के इस आदेश के तहत पानीपत और झज्जर में ADC स्तर पर पदों की अदला-बदली की गई है। दोनों अधिकारियों को उनके नए जिलों में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
