logo

नमो भारत ट्रेन ने रचा इतिहास, 5 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, अब हरियाणा तक विस्तार

 
नमो भारत ट्रेन ने रचा इतिहास, 5 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, अब हरियाणा तक विस्तार

Namo bharat train record : देश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के सुधार में मनो भारत रेल नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हालांकि सरकार बड़े स्तर पर अभी भी नमो भारत कॉरिडोर के विकास में लगी हुई है। अभी तक नमो भारत रेल से 5 करोड़ से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। इतना ही नहीं यदि 93 दिन का आंकड़ा निकालें तो इस समय में 1 करोड़ से अधिक लोगों ने यात्रा की है।

दरअसल नमो भारत मेट्रो रेल फिलहाल एनसीआर के लिए बड़ी राहत देने वाली सार्वजनिक परिवहन सेवा बन चुकी है। क्योंकि दिल्ली से पश्चिम उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली देश की पहली नमो भारत ट्रेन ने बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए 5 करोड़ से अधिक लोगों को यात्रा करवाई है। यह ट्रेन दिल्ली से गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर चलती है। 

इससे भी बड़ी बात यह है कि इस ट्रेन से महज 93 दिनों में 1 करोड़ से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। ऐसे में साफ है कि नमो भारत ट्रेन लोगों को रास आ रही है। यह ट्रेन लोगों को सुविधा जनक सफर के साथ समय की बचत भी करवा रही है। 

3 साल पहले हुई थी शुरूआत
गौरतलब है कि देश में नमो भारत ट्रेन की शुरूआत 3 साल पहले हुई थी। यह ट्रेन 21 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच चलाई गई थी। शुरूआत में महज 17 किलोमीटर का रूट तय करने वाली इस ट्रेन का धीरे-धीरे विस्तार हुआ है। 

एनसीआर में बढ़ेगी पहुंच

इतना ही नहीं अब धीरे-धीरे नमो भारत रूट का विस्तार एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भी किया जा रहा है। इसके तहत  दिल्ली-पानीपत- करनाल रूट पर तेजी से काम चल रहा है। यह रूट तैयार होने के बाद पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लोगों के लिए दिल्ली पहुंचना बहुत ही आसान हो जाएगा। साथ ही इस कॉरिडोर पर भारतीय रेल और सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी भी जोड़ी जा रही है।