logo

नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा CM पद की शपथ

 

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में नायब सैनी ने CM पद की शपथ ले ली है.. शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हो रहा है.. मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में शामिल हैं.. नायब सैनी शपथ ग्रहण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के CM व डिप्टी CM भी पहुंचे थे..

नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा CM पद की शपथ

नायब सैनी के साथ 13 मंत्री शपथ लेंगे.. इनमें अनिल विज, श्याम सिंह राणा, महिपाल ढांडा, कृष्ण लाल पंवार, अरविंद शर्मा, रणबीर सिंह गंगवा, आरती राव, श्रुति चौधरी, राव नरबीर सिंह, विपुल गोयल, राजेश नागर गुर्जर, गौरव गौतम और कृष्ण कुमार बेदी का नाम शामिल है.. सभी विधायक मंच पर पहुंच गए हैं..

TEAM VOICE OF PANIPAT