चंडीगढ़ पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव इंटरव्यु खत्म, अब हिंदी में भी दे सकेंगे एग्जाम
वॉयस ऑफ पानीपत ( मोनी कुमारी ) - चंड़ीगढ़ पुलिस की नई भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव ग्रुप-C (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला कांस्टेबलों की भर्ती में किया गया है। लेकिन अब युवा 3 लैंग्वेज में एग्जाम दे सकेंगे। साथ ही रिटेन टेस्ट लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। आप को बता दे कि अब उन्हे इंटरव्यु की प्रक्रिया से भी नही गुजरना पड़ेगा। जी हा आपको बता दे कि अब केवल लिखीत परेक्षा मेडिकल टेक्ट के आधार पर देना पडेगा । ये नए नियम लागू 2026 में जारी कर दिए गए है। और अब पेपर में गलत जवाब देने पर नंबर कटेंगे। जबकि पहले पेपर सिर्फ इंग्लिस में आता था। जिससे student को पेपर देने मे बहुत ज्यादा दिक्कत को झेलना पड़ता था। भर्ती प्रोसेस के 5 नियम जानिए।
चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के नियम बदले
1)-- 100 अंकों की मल्टी ऑप्शन एग्जाम--- पुरुष और महिलाओ को कॉन्सटेबल के लिए 100 नंबर की लिखित परीक्षा इस बार देनी होगी। जबकि इस बार सारे सवाल बहुविकल्पीय में होगें जिसमें से सही जवाब को चुनना होगा। इस बार अभ्यर्थियों के पास एग्जाम देने के लिए कंप्युटर टेस्ट( CBT) या OMR शीट आधारित का माध्यम रहेगा।
2)--- गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग--- परीक्षा में सही जवाब देने पर अभ्यर्थि को 1 अंक मिलेगा। और साथ में गलत जवाब देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
3)--- पेपर 3 भाषा में आएगा--- पहले पेपर सिर्फ इंग्लिश में आता था। लेकिन अब सभी छात्र अपनी मर्जी से हिंदी,पंजाबी या इंग्लिश में दे सकते है। छात्र को ऑनलाइन पत्र भरते समय ही अपनी पसंद की भाषा को चुन सकते है।
4)--- लिखित पास करने पर ही फिजिकल---- जो छात्र लिखित परीक्षा पास करेंगे, सिर्फ उन्ही को अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
5)--- शुन्य साक्षात्कार नीति----- ये सबसे बड़ा बदलाव है। BPRSD की गाइडलाइन मानते हुए इंटरव्यू हटा दिया है। अब भर्ती में किसी की सिफारिश रिश्रृत की गुंजाइश खत्म।
TEAM VOICE OF PANIPAT
