logo

हरियाणा में DC का बड़ा एक्शन; 2 पटवारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित, जानिए कारण?

गन्नौर में DC का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। यहां कार्य में लापरवाही, आमजन के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करने और उच्च अधिकारियों के आदेशों की पालना नहीं करने पर यह एक्शन देखने को मिला है ।
 
DC का बड़ा एक्शन; 2 पटवारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

Haryana News :  हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की प्रदेश के गन्नौर में DC का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। यहां कार्य में लापरवाही, आमजन के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करने और उच्च अधिकारियों के आदेशों की पालना नहीं करने पर यह एक्शन देखने को मिला है । जारी आदेश के अनुसार बता दे की सोनीपत के उपायुक्त ने 2 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 


जारी हुए आदेश 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की दोनों पटवारियों को निलंबन अवधि के दौरान खरखौदा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कार्यालय में मुख्यालय निर्धारित किया गया है।निलंबित किए गए कर्मचारियों में बड़ौत हलके के पटवारी अरुण कागड़ा और गन्नौर हलके के पटवारी नवीन कुमार शामिल हैं। उपायुक्त ने 27 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किए। 

दोनों कर्मचारियों को शपथ पत्र देना होगा

 अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस अवधि में उन्हें हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियमावली 2016 के नियम 83 और 84 के प्रावधानों के अनुसार गुजारा भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए दोनों कर्मचारियों को शपथ पत्र देना होगा कि उन्होंने निलंबन अवधि में कोई निजी कारोबार नहीं किया है। आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।