logo

हरियाणा के व्यासपुर तहसील में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला 

Haryana ACB action: योजना तैयार करके व्यासपुर तहसील स्थित पटवारी कार्यालय में ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।
 
10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार

Haryana ACB action: हरियाणा से इस vakt की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की प्रदेश में ACB का एकबार फिर बड़ा एक्शन देखने को मिला है । जिसके चलते पटवारी का एक सहायक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगें हाथ गिरफ्तार हुआ है ।


जानकारी के लिए बता दे की प्रदेश में हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पिछले काफी समय से जीरो टॉलरेंस निति पर काम कर रही है । जिसके बाद उनका लगातार एक्शन देखने को मिल रहा है । 

 यमुनानगर जिले की व्यासपुर तहसील में कार्रवाई 

मिली जानकारी के मुताबिक ACB की टीम द्वारा यह कार्रवाई यमुनानगर जिले की व्यासपुर तहसील में की गई है । जहां हलका पटवारी के निजी सहायक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान गांव फकीर माजरा, व्यासपुर निवासी नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। आरोपी पर शिकायतकर्ता की कृषि भूमि का इंतकाल उसके नाम दर्ज कराने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

 

शिकातकर्ता की शिकायत के तुरंत बाद एक्शन 

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की ACB की टीम को शिकायत मिली थी की पटवारी संजीव कुमार का निजी सहायक नरेंद्र कुमार उसकी कृषि भूमि का इंतकाल दर्ज कराने के बदले 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन होने के बाद टीम तुरंत एक्शन में आ गई और पूरी टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए गुप्त योजना बनाई .


10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार 

ACB की टीम ने पूरी योजना तैयार करके व्यासपुर तहसील स्थित पटवारी कार्यालय में ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई। जिसके बाद अब आगे की कार्रवाई की जा रही है .