LPG Price Hike: दीवाली से पहले फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, देखें अब आपके शहर में नई कीमतें?
LPG Price Hike : अगर आज आप नए सिलेंडर की खरीदार करने जा रहे है तो बता दे की यह खबर आपके लिए बड़े काम की होने वाली है । बता दे की नए महीने की शरुवात और दिवाली से ठीक पहले महंगाई का झटका धीरे से लगा है।
आज 1 नवंबर से दिल्ली से लेकर हरियाणा , यूपी ,पंजाब तक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। बेंचमार्क दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल 2810 रुपये की जगह आज से 2820 रुपये का हो गया है।
हालांकि, 14.2 किलो वाला घरेलू रसोई गैस 942 रुपये पर टिका हुआ है। बता दें कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ( LPG PRICE HIKE) के दाम 1 अक्टूबर को भी बढ़े थे। तब दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा हुआ था। जबकि, घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर थे।
लेकिन बता दे की कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ( LPG gas Cylinder) की कमतों में बढ़ोतरी के बाद आमजन पर भी बोझ बढ़ने वाला है । अब रेस्टोरेंट से लेकर अन्य जगहों पर खाने पिने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी .
आज देश भर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत
अधिक जानकारी के लिए बता दे की चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर आज से 2994.50 रुपये से का हो गया है।
अक्टूबर में यह 2983 रुपये का था। यहां गैस सिलेंडर 11.50 रुपये महंगा हुआ है।
हालांकि, घरेलू सिलेंडर का दाम 957.5 रुपये ही है।
मुंबई में कमर्शियल 2764 और घरेलू अभी 941.5 रुपये है।
अहमदाबाद में कमर्शियल सिलेंडर अब 2842 रुपये का हो गया है। पहले 2831.50 रुपये का था।
यहां सिलेंडर 10.50 रुपये महंगा हुआ है। अहमदाबाद में घरेलू सिलेंडर 949 रुपये पर स्थिर है।
