हरियाणा में देर रात 14 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले, किसे कहां लगाया गया? देखें पूरी लिस्ट
IAS-HCS Transfer list : हरियाणा सरकार ने देर रात को प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 14 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इनमें कई सीनियर अधिकारियों की ट्रांसफर तो कई नए अधिकारियों की नियुक्तियां शामिल हैं। इसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद और पानीपत सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है।
ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार सीनियर IAS अधिकारी फूल चंद मीणा को हरियाणा सरकार में मानव संसाधन विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त एवं सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं IAS दुष्मंता कुमार बेहेरा को गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) का CEO नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (FMDA) के CEO का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। जींद के डीसी रह चुके IAS मोहम्मद इमरान रज़ा जीएमडीए गुरुग्राम के अतिरिक्त सीईओ बनाए गए हैं।
प्रदीप दहिया व शक्ति सिंह को नई जिम्मेदारी
IAS अधिकारी शक्ति सिंह को हरियाणा का खेल निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ उन्हें खेल विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मानव संसाधन विभाग में निदेशक और विशेष सचिव तथा सामान्य प्रशासन विभाग में विशेष सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है।
गुरुग्राम के नगर निगम आयुक्त और जिला नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे IAS अधिकारी प्रदीप दहिया को हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल महासंघ का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ उन्हें राज्य लेखा विभाग का निदेशक भी बनाया गया है।
पानीपत नगर निगम में भी बदलाव
पानीपत की जिला नगर आयुक्त और नगर निगम आयुक्त अंकिता चौधरी को जिला नगर आयुक्त, पानीपत नियुक्त किया गया है। इसके साथ उन्हें नगर निगम पानीपत के आयुक्त का कार्यभार भी सौंपा गया है। वहीं, IAS अधिकारी पंकज को गुरुग्राम नगर निगम का आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।
इन HCS अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी
- HCS विराट: हरियाणा लोक सेवा आयोग में उप सचिव और प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में कंट्रोलर की जिम्मेदारी।
- HCS मनोज खत्री: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), पंचकूला में सचिव तथा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन)।
- HCS प्रशांत : वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ सिंचाई विभाग में GM का अतिरिक्त कार्यभार।
- HCS जितेंद्र कुमार-II: गुरुग्राम में जिला रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसायटी की अतिरिक्त जिम्मेदारी।
- HCS अनिल कुमार यादव: नगर निगम महेंद्रगढ़ में जिला नगर आयुक्त की जिम्मेदारी।
- HCS रणबीर सिंह: फरीदाबाद नगर निगम में संयुक्त आयुक्त नियुक्त।
- HCS अर्पित गहलावत: हरियाणा सरकार के वित्त विभाग में उप सचिव नियुक्त।
