हरियाणा के इस जिले में 16 नवंबर को रोजगार मेला, 44 कंपनियां देंगी नौकरी, 27 हजार सैलरी
Job Fair : हरियाणा की 44 बड़ी कंपनियां युवाओं की भर्ती के लिए 16 नवंबर को इंटरव्यू लेने के लिए आ रही हैं। मौके पर ही कैंडीडेट सिलेक्ट किए जाएंगे और सैलरी भी 27 हजार रुपए तक होगी। जी हां, जींद जिले में 16 नवंबर को मेगा जाब फेयर मेला का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी अंजू नरवाल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी अंजू नरवाल ने कहा कि रोजगार कार्यालय द्वारा जिले के सभी बेरोजगार युवाओं को इस मेले की जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें।
प्राचार्य धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में रोजगार मेले की तैयारियों, कंपनियों के आमंत्रण, विद्यार्थियों के पंजीकरण, स्टाल व्यवस्था, हेल्प डेस्क व अन्य प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मेगा जाब फेयर में 44 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।
ये कंपनियां विभिन्न ट्रेडों के आइटीआइ पास, 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक व स्नातकोत्तर युवाओं का चयन करेंगी। कंपनियों द्वारा चयनित युवाओं को 15 से लेकर साढ़े 27 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पीएफ, ईएसआइ, कैंटीन, ट्रांसपोर्ट व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमों के अनुसार दी जाएंगी।
मेले में भाग लेने के लिए सभी विद्यार्थियों को पहले आनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। विद्यार्थी पोस्टर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
