32.1 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana PoliticsPanipatPanipat PoliticsPolitics

पानीपत पहुंचे जेजेपी अध्यक्ष अजय चौटाला, चढ़ूनी ग्रुप ने किया घेराव.

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- जननायक जनता पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरवार को पानीपत पहुंचे। यहां पानीपत के आर्य कालेज के आडिटोरियम में उन्होंने जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। जैसे ही अजय चौटाला की गाड़ी जीटी रोड पर आर्य कालेज के गेट पर पहुंची, उसी समय भारतीय किसान यूनियन (भाकियू, गुरनाम चढ़ूनी ग्रुप) के लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। तभी मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सभी को दूर किया। तब जाकर चौटाला की गाड़ी अंदर जा सकी।

इंडियन नेशनल लोकदल के बाद अब जजपा ने पानीपत पर फोकस किया है। पानीपत में लगातार दौरे किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले इनेलो के अध्यक्ष पूर्व सीए ओमप्रकाश चौटाला पानीपत पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन किया था। 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल जयंती कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। दूसरी तरफ जजपा ने अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए दौरे शुरू कर दिए हैं। दरअसल, पानीपत की ग्रामीण सीट, समालखा और इसराना पर जजपा को संभावनाएं दिख रही हैं।

चढ़ूनी ग्रुप से जुड़े लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। कुछ दिन पहले इसराना के ब्राह्मण माजरा में एक फैक्ट्री का उद्घाटन किया जाना था। उस कार्यक्रम में शहर के विधायक प्रमोद विज को आमंत्रित किया गया था। तब सुधीर जाखड़ ने वीडियो वायरल कर विज को कार्यक्रम में नहीं आने की चेतावनी दी थी। अगले दिन धरना भी दिया था। इसराना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया था। इसी तरह ओपी धनखड़ के आने पर सड़क पर बैठक कर धरना दिया गया। अजय चौटाला के कार्यक्रम की वजह से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जीटी रोड पर पुलिस तैनात है। किसानों को दूर कर दिया गया है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों से भी पूछताछ हो रही है। जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

335 रूपए में पूरा होगा जीन्द से अलीगढ का सफर, हरियाणा रोडवेज की नई स्पेशल बस शरू

Sahab Ram

Breaking- देशभर में अमूल दूध 1 रुपए सस्ता

Voice of Panipat

हरियाणा में इन महिलाओं को सरकार दे रही है 3 लाख रुपये

Voice of Panipat