logo

पिता से रंजीस का बदला लिया बेटियों से, मामला हरियाणा के जींद का

 

वायस ऑफ पानीपत (रिद्धी)-हरियाणा के जींद से एक खबर सामने आ रही है जहां कुछ हमलावरो ने आधी रात को एक घर में ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिस वक्त घर पर फायरिंग उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे... हमलावरों ने दोनो सगी बहनो पर फायरिंग की जोकि उनकी छाती और हाथ पर जा लगी, सबसे बड़ी बेटी तरन्नुम(13), व सबसे छोटी जसमीन(10) पर फायरिंग हुई । फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए ओर उठकर देखा तो दोनों बहने लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थीं। हालत गंभीर होने के कारण दोनो बहनो को PGI रोहतक रेफर कर दिया गया। जब घर वालों ने शोर मचाया तो हमलावर घर से भाग गए।

पिता से रंजीस का बदला लिया बेटियों से, मामला हरियाणा के जींद का

पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया की हमलावरो ने कुछ दिन पहले ही उनके पिता पर हमला किया था और हमले में हाथ-पैर तोड़ दिए थे जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी थी। शिकायत को ही वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा था परंतु नुशाद ने इनकार कर दिया था,इनकार करने पर उनके घर के गेट में पिस्टल घुसाकर अंदर फायरिंग की गई है।रात को हुई फायरिंग के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। हालांकि पुलिस ने सोनू, मिता, राहुल, अजय, बीरू, सतीश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT