40.1 C
Panipat
June 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaLatest NewsPanipat

12 अगस्त को लगेगा गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार, सुनेंगे लोगो की समस्याएं

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार अगस्त माह के दूसरे शनिवार (12 अगस्त) को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगेगा, जिसमें गृह मंत्री प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित किया जाता है जिसमें दोपहर केवल एक बजे तक पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को ही सुना जाएगा।

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर गृह मंत्री के पास पहुंचते हैं। जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अनिल विज ने दिए निर्देश, 40 लाख ठगी मामले में एसआईटी करेंगी जांच

Voice of Panipat

Haryana Breaking: 1 फरवरी से खुलने जा रहे है इन Class के बच्चो के School

Voice of Panipat

पानीपत में उधार न देने पर दुकानदार पर युवक ने चलाई गो# ली, बाल- बाल बचा दुकानदार

Voice of Panipat