logo

आज HARYANA के इन 10 जिलों में हो सकती है बारिश

 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- हरियाणा में आज से फिर बारिश होने के आसार हैं.. मौसम विभाग ने 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.. वहीं उत्तर हरियाणा के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.. जिसमें पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल हैं.. वहीं मौसम विभाग ने इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलने की आशंका जताई है.. वहीं मानसून सीजन में अब तक 44% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। 1 जून से अब तक सूबे में 337.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है.. आपको बता दे कि हरियाणा के 5 जिलों के अलावा अंबाला, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद जिलों को भी अलर्ट पर मौसम विभाग ने रखा है..

आज HARYANA के  इन 10 जिलों में हो सकती है बारिश

हालांकि हरियाणा में अभी तक अगस्त में सामान्य से 49% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। सूबे में 1 अगस्त से अब तक 22.5 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप से 43.7 मिलीमीटर बारिश होती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी वजह मानसून टर्फ का पश्चिमी छोर सामान्य स्थिति के उत्तर में हिमालय की तहलटियों की तरपु बढ़ना है।

TEAM VOICE OF PANIPAT