38.3 C
Panipat
June 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

iPhone ने ली शख्स की जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- पंजाब के अमृतसर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है। जहां हत्या की वजह एक आईफोन बना। अमृतसर जिले के गांव गुजरपुरा में रविवार को हुई थॉमस की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस इस कत्ल की वजह को सुनने के बाद हैरान है क्योंकि कत्ल की वजह एक आईफोन था जो मृतक बेचने गया था। खरीदने वाले आरोपी का आईफोन देख कर मन बदल गया। पैसे देने की बजाए उसने थॉमस का कत्ल कर शव को खेतों में फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अमृतसर की तहसील अजनाला में हुए थॉमस के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए एक युवक सनी को गिरफ्तार किया जांच में सामने आया है कि कत्ल की वजह मृतक थॉमस का महंगा आईफोन था जो वह बेचने के लिए घर से निकला था और आरोपी सनी के पास गया था  सनी ने आईफोन का सौदा कर लिया और पैसे देने के समय उसकी नीयत बदल गई। उसने थॉमस का कत्ल कर उसके शव को खेतों में फेंक दिया। डीएसपी जसवीर सिंह के मुताबिक, सनी को गिरफ्तार कर उसके पास से आईफोन बरामद कर लिया है. इस मामले में गहन जांच की जा रही है। अगर इस कत्ल में कोई और दोषी पाया गया तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा रोडवेज ने चंडीगढ़ से अंबाला जाने का बढ़ाया किराया, पढिए कितना लगेगा किराया

Voice of Panipat

 PANIPAT:- जितेंद्र की ह*त्या करने वाला गिरफ्तार

Voice of Panipat

WFI एडहॉक कमेटी भंग मामले में सुनवाई आज, पहलवानों ने दायर की है याचिका

Voice of Panipat