logo

हरियाणा के 7 जिलों में 15 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद

 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- किसानों की दिल्ली कूच के चलते अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.. इंटरनेट सेवा रविवार सुबह 6 बजे से तीन दिनों तक बंद रहने की घोषणा की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 फरवरी रात 12 बजे तक कर दिया गया है.. वही हरियाणा के सभी सीमावर्ती जिलों की सीमाएं सील कर दी गई है.. 15 जिलों में धारा 144 लगाई गई है.. इसके सात जिलों में 15 फरवरी रात 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.. पुलिस उपद्रवियों और शरारती तत्वों पर ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी.. संपत्ति की नुकसान पर प्रदर्शनकारियों से भरपाई की जाएगी..

हरियाणा के 7 जिलों में 15 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद

आपको बता दे की हरियाणा पुलिस की 144 कंपनियों ने मोर्चा संभाला हुआ है भीड़ को जमा होने से रोकने के लिए अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, फतेहाबाद, सोनीपत, झज्जर, पंचकूला, जींद, हिसार सहित 15 जिलों में धारा-144 लगा दी गई है। सात जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिले में शनिवार से बंद इंटरनेट सेवाएं 15 फरवरी को रात 12 बजे के बाद ही बहाल की जाएंगी..कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्ध सैनिक बलों की 64 कंपनियों तथा हरियाणा पुलिस की 50 कंपनियों को दंगा प्रतिरोधी उपकरणों के साथ सीमावर्ती तथा संवेदनशील जिलों में तैनात हैं.. उपद्रवियों से निपटने के लिए अस्थाई रूप से तीन जेलें भी बनाई गई हैं..

TEAM VOICE OF PANIPAT