हरियाणा के 7 जिलों में 17 फरवरी तक इंटरनेट बंद
Feb 16, 2024, 11:49 IST
वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- किसान आदोलन के देखते हुए हरियाणा सरकार ने इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी पढ़ा दी है.. अब हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट सेवा 17 फरवरी रात 12:00 बजे तक बंद रहेगी.. इन जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा शामिल हैं.. बता दें पहले 16 फरवरी तक ही इंटरनेट बंद किया गया था, अब किसान आंदोलन की स्थिति को देखते हुए हरियाणा सरकार ने ये फैसला लिया है..
*आज रहेगा भारत बंद*
किसानों नेआज भारत बंद करने का एलान कर दिया है.. इसके चलते हरियाणा सरकार और ज्यादा सक्रिय हो गई है.. किसानों ने रोडवेज बसों का चक्जाम करने की घोषणा कर दी है.. वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है..
TEAM VOICE OF PANIPAT
