पानीपत में इंस्पेक्टर संदीप कुमार पदोन्नत होकर बने DSP
वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने इंस्पेक्टर संदीप कुमार को डीएसपी पद पर पदोन्नत होने पर अपने कार्यालय में दी शुभकामनाएं हरियाणा सरकार द्वारा 41 इंस्पेक्टरों को डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत सूची में इंस्पेक्टर संदीप का नाम भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बुधवार को इंस्पेक्टर संदीप को डीएसपी के पद पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि पदोन्नत होने पर विभाग के प्रति जिम्मेदारी और अधिक बढ गई है। उन्हें पुरा भरोसा हैं कि डीएसपी संदीप कुमार अपनी जिम्मेदारियों का उचित प्रकार से निर्वाहन करते हुए हर कसोटी पर खरा उतरेंगे। इसी के साथ डीएसपी संदीप कुमार को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
TEAM VOICE OF PANIPAT
