29.2 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

जर्मनी भेजने के नाम पर PANIPAT के युवक को ऐसे ठग लिया ठगो ने

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पानीपत जिले के गांव काबड़ी में रहने वाले व्यक्ति को जर्मनी भेजने के नाम पर ठगा गया है.. आरोपी से जर्मनी भेजने की डील हुई, लेकिन उसने रशिया तक भेज कर उससे और रुपए मांगे.. हालांकि वह 5 लाख रुपए पहले ही ले चुका था। रशिया पहुंचाने के बाद आरोपी ने उससे संपर्क तोड़ दिया.. कई दिनों तक वहां प्रयास करने के बाद वह किसी तरह भारत वापस लौटा.. यहां आने के बाद उसने असीम से अपने रुपए वापस मांगे, लेकिन असीम ने पैसे लौटाने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है..

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में सतीश ने बताया कि वह गांव काबड़ी का रहने वाला है.. उसे मैसर्ज ग्लोबल माइग्रेशन सॉल्यूशन के प्रोपराइटर असीम विज निवासी सेक्टर-34ए चंडीगढ़ ने जर्मनी भेजने के नाम पर ठग लिया.. आरोपी ने उससे 5 लाख रुपए कैश लेकर कहा कि वह उसे जर्मनी भेज देगा.. बाकी के रुपए जर्मनी पहुंचने पर वहां काम शुरू होने के बाद दे देना, लेकिन आरोपी ने उसे रशिया तक भेजा.. इससे आगे उसका वीजा इत्यादि नहीं लगवाया.. रशिया भेजने पर कहा कि वह उसे बाकी रुपए भी दे, तभी जर्मनी भेजेगा..

सतीश के अनुसार, उसने आरोपी से पहले जर्मनी भेजने की बात कही तो आरोपी ने उससे संपर्क तोड़ दिया.. इस वजह से वह रशिया में ही फंस गया.. कई दिनों तक वहां प्रयास करने के बाद वह किसी तरह भारत वापस लौटा.. यहां आने के बाद उसने असीम से अपने रुपए वापस मांगे, लेकिन असीम ने पैसे लौटाने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी.. इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में छात्रों से भरी BUS पलटी, बस में सवार थे 40 बच्चे

Voice of Panipat

शिक्षण व्यवस्था में CM सरकार का एक और बड़ा कदम, प्राइमरी टीचर्स की अंतरजिला स्थानांतरण प्रक्रिया हुई पूरी

Voice of Panipat

PANIPAT:- पुलिस ने चोरी की BIKE सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Voice of Panipat