July 31, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPANIPAT NEWS

नकली नोट के मामले में दूसरे आरोपी को भी किया काबू

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- पुलिस ने नकली नोट के मामले में दूसरे आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया है। 2 सितंबर 2020 को एसटीएफ अंबाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी अजीत सिंह उर्फ सोनू नकली करेंसी का धंधा करता है।

सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंबाला शहर के क्षेत्र मार्केट नई सब्जी के नजदीक नाकाबंदी कर दी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान आरोपी अजीत सिंह उर्फ सोनू निवासी कमल विहार अंबाला शहर से 26 हजार रुपये की नकली करेंसी बरामद की।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजदीप सिंह उर्फ दीप निवासी गांव शेखपुरा जिला भठिंडा पंजाब भी इस मामले में संलिप्त है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब दूसरे आरोपी राजदीप सिंह उर्फ दीप को भी गिरफ्तार कर कर लिया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, जाने क्या है वजह

Voice of Panipat

PANIPAT में धोखाधड़ी कर कंपनी से 20 लाख रूपये की नगदी हड़पने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT:- मंदिर, खेतों व दुकान में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार 

Voice of Panipat