logo

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक, लोकसभा ने पास किया ऑनलाइन रेगुलेशन बिल 2025

 

वायस ऑफ पानीपत (रिद्धी)-केंद्र सरकार संसद में नया ऑनलाइन गेमिंग बिल लेकर आई है इस कानून के तहत ड्रीम 11 जैसी रियल मनी गेमिंग ऐप पर बैन लगने वाला है अब इन ऐप्स पर टीम बनाकर लोग पैसे नही लगा सकते, हालांकि BGMI  और कॉल ऑफ डयूटी जैसे ई- स्पोर्ट्स को कानून दायरे से बाहर रखा गया है।केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद बुधवार 20 अगस्त को केंद्र सरकार ने लोकसभा में प्रोमॉशनल एंड रेगूलेशन ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पेस किया जो पास हो गया है, अब ये बिल राज्य सभा में जाएगा फिर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ये बिल कानून बन जाएगा।

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक, लोकसभा ने पास किया ऑनलाइन रेगुलेशन बिल 2025

आपको बता दे ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग एप में लोग सालाना 20 हजार करोड़ का नुकसान उठना पड़ता है जिस वजह से उनका घर तबाह हो रहा है वे आत्महत्या कर रहे है और उनका बैंक अकाउंट भी साफ हो रहा है....कानून तोड़ने पर सजा के प्रवाधान है ऐसे में भारत में रजिस्टर्ड कंपनियों को इस कानून का पालन करना होगा और पैसे लेकर गेम खिलाने का मॉडल बंद करना होगा.... क्रिकेटर ,एक्टर और मसहूर लोग भी इसे प्रमोट नही कर सकेंगे।

TEAM VOICE OF PANIPAT