logo

आम आदमी के लिए जरूरी खबर, LPG गैंस सिलेंडर हुआ मंहगा

 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- सरकार ने आम लोगों को बड़ा झटका दिया है.. केंद्रीय बजट के बाद LPG गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है.. सरकार ने जो राहत बजट के दिन दी थी.. वह आज वापिस ले ली.. 1 मार्च 2025 को इंडियन ऑयल ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 6 रुपए बढ़ोतरी कर दी है.. हालांकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है..

आम आदमी के लिए जरूरी खबर, LPG गैंस सिलेंडर हुआ मंहगा

दिल्ली में इसकी कीमत ₹6 रुपए बढ़कर ₹1803 हो गईं.. पहले ये ₹1797 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 6 रुपए बढ़कर ₹1913 में मिल रहा है.. पहले इसके दाम ₹1907 थे.. मुंबई में सिलेंडर 1749 रुपए से 5.5 रुपए बढ़कर 1755.50 रुपए हो गया है.. चेन्नई में सिलेंडर 1965 रुपए पर मिल रहा है.. हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.. दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है..

बता दे कि बजट के दिन LPG गैंस सिलेंडर के रेट में 7 रुपए कि मिली छोटी सी राहत केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को मिली थी.. घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 अगस्त 2024 से कोई बदलाव नहीं हुआ है.. मार्च महीने में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह सबसे कम बढ़ोतरी है.. पिछले साल 1 मार्च 2024 को एक बार में 352 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी... इस बार फरवरी में मिले 7 रुपये की मामूली राहत को अब फिर बढ़ी हुई कीमतों के साथ लगभग खत्म कर दिया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT