IPS प्रीति यादव का पद ग्रहण के तुरंत बाद एक्शन, 50000 के इनामी अमन त्यागी का एनकाउंटर
IPS Preeti Yadav Noida DCP: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की तेजतर्रार अधिकारी प्रीति यादव उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में जोन-1 की पुलिस उपायुक्त (DCP) बनते ही एक जोरदार एक्शन देखने को मिला है .
अधिक जानकरी के लिए बता दे की जब से वो नोयडा की नई DCP बनी है उसके तुरंत बाद एक्शन में दिखी है ।बीते दिनों में उनका ट्रांसफर हुआ है । बता दे की उनकी टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन त्यागी को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया है. जिसके बाद हरियाणा की यह IPS अधिकारी एक बाद फिर चर्चा में आ गई है .
पुलिस को सूचना मिली थी
मिडिया से रूबरू होते हुए नोएडा डीसीपी प्रीति यादव ने बताया कि 31 अक्टूबर की शाम पुलिस को सूचना मिली थी. इसके बाद एसओजी टीम और सेक्टर-126 थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.
मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी अमन त्यागी
डीसीपी प्रीति यादव ने बताया कि आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया. उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी अमन त्यागी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, अमन त्यागी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. वह बादलपुर थाना क्षेत्र में हुई एक गोलीबारी की घटना में भी वांछित था. मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
जानिए कौन है IPS प्रीति यादव
प्रीति यादव मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी से आती हैं, और वे 2019 में महज 22 साल की उम्र में आईपीएस अधिकारी बनी हैं।
प्रीति यादव के पिता मुकेश यादव चंडीगढ़ पुलिस में सिपाही रहे हैं। IPS प्रीति यादव अपने पिता को पुलिस की वर्दी में देख कर पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखा और वे महज 22 साल की उम्र में आईपीएस अधिकारी बन गईं।
प्रीति यादव शुरू से ही पढ़ाई में काफी होशियार रही हैं। उन्होंने 12वीं की बोर्ड परीक्षा 96.2% अंकों के साथ उत्तीर्ण की। साथ ही स्नातक की पढ़ाई के दौरान गोल्ड मेडल विजेता रही हैं। हालांकि उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई शुरू की, लेकितन UPSC की तैयारी के लिए इसको बीच में ही छोड़ दिया।
पहले प्रयास में बनी IPS
UPSC की परीक्षा यह बहुत कम होता है, जब पहले ही प्रयास में मन मुताबिक सफलता मिल जाए, लेकिन प्रीति यादव ने यह कर दिखाया है।

जब वे महज 22 साल की थीं, उन्होंने UPSC क्रैक कर लिया। इसके बाद उनको उत्तर प्रदेश कैडर मिला। यहां साहरनपुर में वे अपनी पहली पोस्टिंग के दौरान बतौर एएसपी तैनात रहीं।
