logo

आईएमए ने आयुष्मान भारत उपचार को निलंबित करने की चेतावनी दी,हरियाणा में 500 करोड़ रुपये से अधिक बकाया

 

वॉयस ऑफ पानीपत (जिया)-हरियाणा में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) सूची के तहत लगभग 600 निजी अस्पतालों का प्रतिनिधित्व करने वाले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने चेतावनी दी है कि यदि 500 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान नहीं किया गया तो वे 7 अगस्त से इस योजना के तहत उपचार करना  बंद कर देंगे....आयुष्मान भारत हरियाणा की सीईओ संगीता तेतरवाल को लिखे एक पत्र में, आईएमए ने कहा, "इन अस्पतालों के लिए 7 अगस्त से आयुष्मान सेवाएं जारी रखना तब तक संभव नहीं होगा जब तक कि सभी भुगतान (15 जुलाई तक लंबित) उस समय तक नहीं हो जाते,हरियाणा के गरीब लोगों को होने वाली किसी भी असुविधा की ज़िम्मेदारी पूरी तरह से हरियाणा सरकार के कंधों पर होगी, जो न तो पर्याप्त बजट उपलब्ध करा रही है और न ही इस योजना की प्रक्रिया को सुचारू बना रही है।"

आईएमए ने आयुष्मान भारत उपचार को निलंबित करने की चेतावनी दी,हरियाणा में 500 करोड़ रुपये से अधिक बकाया

हरियाणा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बुधवार को अधिकारीयों से प्राइवेट अस्पतालों के बकाया भुगतान के बारे में पूरी रिपोर्ट मंगवाई है.... रिपोट मिलने के बाद आरती राव ने कहा की किसी भी गरीब का निजि अस्पताल में इलाज नही रूकेगा और जल्द ही सरकार की ओर से अस्पतालों की लंबे समय से बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा फिलाल सरकार की ओर से 800 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है जबकि आवश्यकता 2000 करोड़ रुपय की है। इस बात पर जल्द ही CM सैनी से बात करके फैसला लिया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT