logo

IAS Transfer : देर रात राज्य ब्यरोक्रेसी में लगी तबादलों की झड़ी, एक साथ 38 IAS अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट 

 
ias transfer

UP IAS Transfer : उत्तर प्रदेश प्रशासन में लगातार बड़े स्तर पर फेरबदल हो रहा है। पिछले महीने के आखिरी सप्ताह में ही 15 IAS अफसरों का तबादला हुआ था। अब फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। हालांकि माना जा रहा है कि यह तबादले चुनाव आयोग के निर्देश के बाद किए जा रहे हैं। क्योंकि आयोग ने 31 मई 2027 तक 3 साल की सेवा पूरी करने वाले अधिकारियों को किसी भी जिले में नहीं रहने की बात कही थी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में भी बड़ा बड़ा फेरबदल देखा जा रहा है। इसके चलते शुक्रवार देर रात सरकार द्वारा 38 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस तबादले में 5 जिलों के DM भी बदले गए हैं।


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी अधिकारियों के तदबाले का निर्देश दे चुका है। इसके तहत भारत निर्वाचन आयोग ने 27 अक्टूबर को निर्देश दिया था कि 31 मई 2027 तक ऐसे अधिकारियों का तबादला हो, किसी जिले में 3 साल की सेवा पूरी कर चुके हैं। इसके तहत नगर निगमों और विकास प्राधिकरणों अधिकारी भी आते हैं।

चुनाव की चल रही तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि जो अधिकारी पिछले विधानसभा चुनाव अथवा उपचुनाव के दौरान किसी विधानसभा क्षेत्र या जिले में तैनात थे, उनको दोबारा वहां तैनाती नहीं दी जाए। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से 30 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। ऐसे में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले हो रहे हैँ।

इन जिलों के डीएम का हुआ तबादला


सरकार द्वारा की गई ताजा बदलियों में मुजफ्फरपुर, बिजनौर, सीतापुर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर जिलों के डीएम को बदल दिया गया है। इसके तहतत सीतापुर के डीएम यानी जिला अधिकारी राजागणपति आर को अब SUDAका निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी जगह पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार सीतापुर में नए डीएम को काम संभालेंगे।

वहीं महराजगंज के डीएम रहे गौरव सिंह सोगरवाल को अब सिद्धार्थनगर डीएम की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि सिद्धार्थनगर से डीएम शिवशरणप्पा को महराजगंज भेज दिया है।

 बिजनौर के डीएम की जिम्मेदारी अब जोगिन्दर सिंह को मिली है, जबकि मुजफ्फरनगर का नया डीएम सुनील कुमार सिंह को लगाया गया है।

इसके अलावा मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा अब विशेष सचिव, नगर विकास का जिम्मा देखेंगे।  जबकि बिजनौर के डीएम रहे उमेश प्रताप सिंह अब विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग PWD के पद पर आ गए हैं।

इसके साथ ही 2 नगर आयुक्तों का भी तबादला किया गया है। इसके तहत गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का तबादला मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के तौर पर हुआ है। जबकि वाराणसी नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल अब गाजियाबाद में नगर आयुक्त होंगे। उनक जगह पर गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी कमान संभालेंगे। वहीं आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव अभिषेक कुमार अब गोरखपुर का मुख्य विकास अधिकारी होंगे।