28, 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट! स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान
School Holiday Due To heavy Rain Alert : मौसम में चल रहे बदलाव के बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अर्नब सक्रिय है। इसका असर 27 अक्टूबर 2024 यानी मंगलवार को छत्तीसगढ़ में व्यापक रूप से दिखेगा।
इसके लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। इसके अलावा राहत व बचाव के लिए टीम तैनात की जा रही हैं। आपात स्थिति की संभावना को देखते हुए 779 राहत शिविर भी तैनात किए गए हैं।
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने छत्तीगढ़ा के कई क्षेत्रों में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। क्योंकि बुधवार को चक्रवाती तूफान अर्नब ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट टकरा सकता है। इसका व्यापक असर दिखेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान के परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। कुछ क्षेत्रों में तो इस दौरान 200 एमएम तक बारिश हो सकती है।
स्कूलों की छुट्टियां
छत्तीसगढ़ सरकार ने मौसम की इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए दंतेवाड़ा में मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी कर दी है। साथ ही भारी बारिश की आशंका के चलते किसानों को सलाह दी गई है कि धान की कटाई का काम 3 से 4 दिन तक के लिए रोक दें।
आज भी तेज बारिश की अशंका
मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएंं चलेंगी।
हालांकि अगले 2 दिन यानी 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग कहना है कि 28 अक्टूबर यानी बुधवार को छत्तीगढ़ के दक्षिण और मध्य क्षेत्रों में जोरदार बारिश होगी।
इसमें सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, कांकेर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बालोद और रायपुर जैसे जिले अति संवदेनशील श्रेणी में रखे गए हैं।
इसके बाद 29 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर जिलों में तेज बारिश का प्रभाव रहेगा। वहीं मंगलवार को चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
इसमें सुकमा, बस्तर के क्षेत्र शामिल हैं। ऐसे में लोगों के साथ-साथ सरकार भी अभी से बचाव कार्यों की तैयारियों में जुटी हुई है।
राहत व बचाव कार्य के लिए व्यापक तैयारी
सरकार व प्रशासन द्वारा चक्रवाती तूफान से निपटने व इसके संभावित परिणामों के बाद स्थिति को सामान्य करने के लिए व्यापाक तैयारी की है।
क्योंकि राज्य के12 अति संवेदनशील जिलों के 763 बाढ़ प्रभावित गांवों की पहले ही पहचान कर ली गई है। शेष 21 जिलों 1,006 गांव ऐसे हैं, जहां बाढ की स्थिति हो सकती है। इतना ही नहीं लोगों को समय पर सहायता पहुंचाने के लिए 779 राहत शिविर तैयार कर लिए गए हैं।
इन शिविरों पर एक लाख लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। हालांकि इसके बाद भी प्रशासन अलर्ट मोड पर रहेगा। यानी जैसे ही जिस क्षेत्र में लोगों को निकालने की जरूरत पड़ती है, इनको शिविर तक पहुंचा दिया जाएगा। विशेष कर पहले ही प्रशासन गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों की पहचान कर व्यवस्थाओं को अलर्ट कर रहा है।
29 अक्टूबर को इन राज्यों में रहेगी स्कूली छुट्टी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की उत्तर प्रदेश, बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की ओर से जारी छुट्टियों की कैंलेंडर के अनुसार 29 अक्टूबर 2026 को स्कूलों में छुट्टि होगी. हालांकि यह छुट्टी खास तौर पर महिला शिक्षकों के लिए घोषित की गई है. वहीँ इस बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने स्कुल से जरूर सम्पर्क बनाकर रखें
दिल्ली सरकार में 29 अक्टूबर को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कुल बंद रहने वाले है । बता दे की सरकार द्वारा जारी 2026 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर महीने में 29 अक्टूबर 2026 काे करवा चौथ पर शहर के स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि यह जानकारी राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के अंतर्गत सभी सरकारी स्कूलों को लेकर दी गई है.
अधिक जानकारी के लिए बता दे की बिहार के सरकारी स्कूलों के 2026 अवकाश कैलेंडर के अनुसार 29 अक्टूबर 2026 को स्कूल में कोई छुट्टी नहीं होगी. ऐसे में बच्चों को इन्तजार करना पड़ेगा । वहीँ अपने स्कुल से सम्पर्क बना के रखें .
