26.9 C
Panipat
August 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana Crime

ड्यूटी पर नही आ रहा था पुलिसकर्मी, आज पंखे से लटका मिला शव

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- सिरसा के रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव फग्गू निवासी हेड कांस्टेबल बुध सिंह ने बीती रात अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक फतेहाबाद के पुलिस लाइन में तैनात था और कई दिनों से गैरहाजिर चल रहा था। मृतक शादीशुदा था तथा एक बच्चे का पिता है। घटना की जानकारी मिलने पर रोड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी मुताबिक 37 वर्षीय बुध सिंह का शव सोमवार प्रात: उसके कमरे में लटका हुआ मिला। सुबह जब परिजनों ने देखा तो वह अपने कमरे में बेड पर लगे पंखे से लटका हुआ मिला। परिजनों के मुताबिक मृतक पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। इसके चलते वह डयूटी पर भी नहीं जा रहा था। वह वर्ष 2003 में पुलिस में भर्ती हुआ था।

परिजनों के मुताबिक उसका अपनी पत्नी से मनमुटाव चल रहा था … वह इन दिनाें अपने बेटे के साथ मायके में रहती थी। बुध सिंह के माता पिता उसके भाई के साथ रहते थे। बताया गया है कि उसने प्राइवेट लोन ले रखा था…इस मामले में उसे सम्मन आया हुआ था। दो दिन पहले बुध सिंह ने गांव में अपने एक मकान को भी बेचा था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana:- CET परिक्षा देने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, इसी हफ्ते खुलेगा सुधार पोर्टल

Voice of Panipat

श्री सनातन धर्म संगठन की हुई बैठक, सतनाम बने उपचेयरमैन

Voice of Panipat

HARYANA:- सरकार व किसानों की बातचीत आज, दिल्ली कूच या निकलेगा समाधान !

Voice of Panipat