logo

HARYANA :- बिन बरसात नहर में पड़ी दरार, 2 हजार एकड़ खेत और ट्यूब्वैल डूबें

 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में बिना बरसात ही सोनीपत में अचानक नहर टूट गई.. जिसके बाद पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में पहुंच गया.. करीब 3 घंटे में ही 500 एकड़ खेतों में पानी भर गया.. इसका पता चलते ही किसानों-ग्रामीणों में भीड़ जमा हो गई.. ग्रामीण इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे है.. वहीं लोगों का कहना है कि साफ सफाई नहीं की जा रही थी.. घास फूस उग आया था.. नहर की पटरी कमजोरी थी उनका दावा है कि करीब 2 हजार एकड़ में नुकसान हुआ है..

HARYANA :- बिन बरसात नहर में पड़ी दरार, 2 हजार एकड़ खेत और ट्यूब्वैल डूबें

वहीं अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। हालांकि वह इसे शरारत भी बता रहे हैं। यह घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई। किसानों का आरोप है कि नहर में पहले से रिसाव हो रहा था। महिला मजदूर घास काट रही थी। सबसे पहले उसकी इस पर नजर पड़ी। ग्रामीणों के पहुंचने तक कटाव बढ़ गया। अब यह पानी बढ़कर भावड़ गांव की सड़क तक आ गया है। फिलहाल नहर के टूटे किनारे को ठीक करने का काम शुरू किया गया है। नहर का कटाव रोकने के लिए जेसीबी मशीन, पॉपलाइन मशीनें मौके पर पहुंची हैं। कांग्रेस के विधायक इंद्राज भोलू भी हालात का जायजा लेने पहुंचे हैं। ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं मिट्टी के कट्टे भर रहे हैं, ताकि उनको कटाव पर रख कर पानी के बहाव को रोका जा सके।  

HARYANA :- बिन बरसात नहर में पड़ी दरार, 2 हजार एकड़ खेत और ट्यूब्वैल डूबें

TEAM VOICE OF PANIPAT