29.2 C
Panipat
August 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:- भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई ने छोड़ी पार्टी 

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- टिकट कटने से नाराज भाजपा के SC मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई ने पार्टी छोड़ दी है.. वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होगे.. उन्होंने कलानौर विधानसभा से भाजपा के लिए दावेदारी ठोकी थी.. लेकिन भाजपा ने उन्हे टिकट देने की बजाए रेनू डाबला को उम्मीदवार बनाया है.. जिसके कारण सूरजमल किलोई ने बागी होने का फैसला हुआ..

भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई ने 3 दिन पहले पत्रकार वार्ता करते हुए कहा था कि भाजपा को दोबारा मंथन करना चाहिए और रविदास समाज के उम्मीदवार को ही टिकट देनी चाहिए..लेकिन पार्टी ने उनकी नहीं नहीं सुनी.. इसलिए पार्टी को छोड़ने का काम किया है.. उन्होंने कहा कि रविदास समाज के लोगों ने पहले ही घोषणा की थी कि अगर भाजपा उनकी जाति के उम्मीदवार को टिकट देती है तो वे सभी भाजपा को जिताने का काम करेंगे.. जबकि कलानौर विधानसभा में रविदास समाज के करीब 48 हजार वोट हैं.. इन वोटों को अपनी तरफ करने के लिए भाजपा को रविदास समाज के उम्मीदवार को मैदान में उतारना चाहिए था.. लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष रमेश सिंगला की कोरोना से मौत

Voice of Panipat

अगर बुखार नही उतर रहा तो करे इन पत्तियों को डाइट में शामिल

Voice of Panipat

Panipat: हरियाणा के पानीपत में रिश्वतखोरी मामला, पटवारी और सहायक भेजे गए न्यायिक हिरासत में

Sahab Ram