logo

Haryana News : गुरुग्राम में धूल उड़ी तो नपेंगे अधिकारी, प्रदूषण को लेकर शहरों में भी सख्ती

शहर की सड़कों पर उड़ रही धूल को करने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सीएक्यूएम ने नगर निगम के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। यानी शहर की सड़कों पर धूल उड़ी तो नगर निगम के अधिकारियों पर यह भारी पड़ेगी।
 
 
प्रदूषण को लेकर शहरों में भी सख्ती

Haryana news: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर अभी तक धान की पराली जलाने वाले किसानों पर ही सख्ती चल रही है, लेकिन अब शहरी क्षेत्रों में भी वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी सीएक्यूएम ने सख्ती शुरू कर दी है। इसके तहत आदेश दिए गए हैं कि यदि सड़कों पर धूल उड़ती है तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। 


 
यह फैसला गुरुग्राम के लिए लिया गया है। दिल्ली से सटा यह शहर प्रदूषण को लेकर काफी चर्चित है। क्योंकि यहां पर वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में चल रहा है। ऐसे में शहर की सड़कों पर उड़ रही धूल को करने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सीएक्यूएम ने नगर निगम के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। यानी शहर की सड़कों पर धूल उड़ी तो नगर निगम के अधिकारियों पर यह भारी पड़ेगी।


 

क्योंकि अब वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ऐसे नियम को मंजूरी दी है, जिसके तहत धूल उड़ने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष मुकदमा चलाया जा सकता है। क्योंकि सड़कों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रण करने के निर्देशों के बावजूद इसका लगातार उल्लंघन हो रहा था। 
 


संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश

दरअसल प्रदूषण को लेकर आयोग द्वारा गुरुग्राम नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण के साथ-साथ दूसरे जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसे में इनके खिलाफ अब नगर निगम आयुक्त या उनके प्रतिनिधि इन अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की शिकायत दायर करेंगे। इसको लेकर सीएक्यूएम की ओर से कहा गया है कि पिछले साल यानी 2025 में निगम क्षेत्र की 125 सड़कें की जांच करने पर पाया कि 34 पर बहुत अधिक, 58 पर मध्यम और 29 पर कम धूल रही। 


आश्वासन नहीं कार्रवाई हो

हालांकि आयोग द्वारा की गई सुनवाई के दौरान निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों के अलावा भविष्य में सावधानी का आश्वासन भी दिया, लेकिन इस पर अयोग ने कहा कि पहले लापरवाही पर कार्रवाई हो। आयोग ने यह भी कहा कि कार्यकारी अधिकारी सुंदर श्योराण के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश गंभीर चूक है।  क्योंकि विभाग द्वारा इसको लेकर नगर निगम को नोटिस किया था। इस पर निगम द्वारा सफाई को लेकर किए जा रहे कार्यों पर अपना जवाब दिया था।