July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat CrimePANIPAT NEWS

HARYANA:- 2 दिन पहले ही हुई थी शादी, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत के जिला समालखा कस्बे में शाम को सड़क हादसे में कुरुक्षेत्र के 31 साल इंजीनियर की मौत हो गई.. हादसे की शिकायत उसके जीजा ने पुलिस को दी..  जीजा ने बताया कि वह किसी काम से नोएडा जा रहा था.. इस दौरान रास्ते में उसे किसी बड़े वाहन ने टक्कर मार दी.. शव को सिविल अस्पताल में रखवाया गया है.. आज शव का पोस्टमॉर्टम होगा..

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में जीजा ने बताया कि वह मॉडल टाउन करनाल का रहने वाला है.. 16 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ कुरुक्षेत्र से नोएडा जा रहा था.. उसके पीछे उसका साला कुरुक्षेत्र से अपनी बाइक पर आ रहा था.. वह मुरथल टोल टैक्स के पास पहुंचा..तो उसे पता लगा कि उसके साला प्रीतेंद्र का समालखा के पास एक्सीडेंट हो गया है..वह समालखा सिविल अस्पताल में है.. सूचना मिलने पर वह वापस समालखा गया.. जहां पहुंचने पर उसने देखा कि उसकी एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण मौत हो गई.. जीजा ने बताया कि उसका एक्सीडेंट किसी अज्ञात बड़े वाहन की टक्कर से हुआ है..जो अज्ञात आरोपी हादसे के बाद फरार हो गया.. मृतक के जीजा ने बताया कि बीते शनिवार को ही मृतक की शादी हुई थी.. वह दो बहनो का इकलौता भाई था.. वह नोएडा में मल्टीनेशनल कंपनी मे इंजीनियर के पद पर कार्यरत था.. मंगलवार कुरुक्षेत्र से नोएडा काम पर जा रहा था.. समालखा करहंस के पास गौतम होटल के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हो गया.. फिलहाल आपको बता दे की पुलिस ने पीड़ित जीजा की दी शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नहीं बिकेगा अब लोकल प्रेशर कुकर, नगर-निगम ने थमाए दुकानदारों को नोटिस

Voice of Panipat

हरियाणा सरकार का फैसला, आनलाइन नहीं आफलाइन होंगी कक्षा पहली से आठवीं की परीक्षा !

Voice of Panipat

कोरोना से मौत पर  परिवार को 4 लाख रुपए मुआवजे की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

Voice of Panipat