logo

HKRN में भर्ती कर्मचारियों पर संकट 5 साल अनुभव की शर्त में फंसे,रोहतक में 10 कर्मचारी हटाए गए

 

वायस ऑफ पानीपत (जिया)-आपको बता दे हरियाणा के कौशल रोजगार निगम (HKRN) में 5 साल से कम अनुभव वाले कर्मियों को हटाने के निर्देश दिए जा रहे है, ऐसे में रोहतक के सिंचाई विभाग में HKRN के तहत क्लास-सी के 8 व ग्रुप-डी के 2 कर्मचारियों को हटाने के निर्देश जारी हो गए आपको बता दे कर्मियों को ये कहकर हटाया जा रहा है कि उनकी सर्विस 5 साल से कम है.... हरियाणा सरकार ने HKRN कर्मियों की नौकरी को सेवा सुरक्षा गारंटी के तहत सुरक्षा देने की घोषणा की है हालांकि इसमें 5 साल का सेवा अनुभव पूरा करने की शर्त है, इसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।

HKRN में भर्ती कर्मचारियों पर संकट 5 साल अनुभव की शर्त में फंसे,रोहतक में 10 कर्मचारी हटाए गए

हालांकि मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री रहते हुए इस HKRN गठन की घोषणा की थी...इसका मकसद ठेकेदारी व आउटसोर्सिंग प्रणाली की जगह अधिक पारदर्शी व मेरिट आधारित प्रक्रिया लागू करना है...आपको बता दे प्रदेश में 3 लेवल पर करीब 1.20 लाख कर्मी HKRN के तहत लगे हुए हैं, हालांकि यह आंकड़ा सार्वजनिक नहीं है कि इनमें से 5 साल से कम अनुभव वाले कितने हैं। इसी बीच, 5 साल से कम अनुभव वाले कर्मियों को हटाने का रोहतक में निर्देश जारी होने के बाद कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT