logo

हरियाणा में गुलाबी राशन कार्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव,जानिए इसके नुकसान और फायदे..

 

वॉयस ऑफ पानीपत(तमन्ना गोयल) - खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने गुलाबी कार्ड धारकों यानी (AAY) हरियाणा सरकार अंत्योदय अन्न योजना के लिए एक नई व्यवस्था लागू की है। अब 35 किलो की जगह सदस्यों को 7 किलो गेहूं दिया जाएगा।

नई व्यवस्था क्या है:-
अब तक पूरे-पूरे परिवारों को 35 किलो गेहूं मिलता था चाहे घर में 2 सदस्य हों या 7 परंतु अब हर सदस्य को 7 किलो गेहूं दिया जाएगा। इससे 5 से अधिक सदस्यों वाले परिवारों को लाभ मिलेगा और 5 से कम वाले सदस्यों को कम गेहूं मिलेगा। दरअसल राज्य में AAY यानी गुलाबी कार्ड धारकों की संख्या लगभग पौने तीन लाख है। गुलाबी कार्ड धारक वह हैं जिनकी वार्षिक आय 25 हजार से 1 लाख रुपये के बीच है। हरियाणा सरकार का यह फैसला आम लोगों के लिए राहत भरा है। सरकार का कहना है कि हर व्यक्ति की अपनी जरूरत होती है। प्रति व्यक्ति के हिसाब से राशन मिलने से अब किसी भी परिवार को अनाज की कमी नहीं होगी।

क्यों लिया गया यह फैसला:-
पहले पूरे परिवार को 35 किलो गेहूं दिया जाता था जिससे जिन परिवारों में अधिक सदस्य होते थे उन्हें अनाज कम पड़ जाता था और जिन परिवारों में सदस्यों की संख्या कम होती थी उनका अनाज खराब हो जाता था या बेचने के कारण बाजारों में गेहूं के ब्लैक की संभावना बढ़ जाती थी। ऐसे में अब यह नई व्यवस्था सबकी जरूरत के हिसाब से हर सदस्य को 7 किलो गेहूं देगी।

कब लागू होगा:
खाद्य आपूर्ति विभाग के नियंत्रक मुकेश कुमार ने इस नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारियां कर ली हैं। अगले महीने से गुलाबी कार्ड धारकों को 7 किलो गेहूं के हिसाब से राशन मिलना शुरू हो सकता हैं।

हरियाणा में गुलाबी राशन कार्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव,जानिए इसके नुकसान और फायदे..

सदस्यों के मुताबिक गेहूं की मात्रा

नुकसान या फायदा:
इस नई व्यवस्था से 5 से अधिक वाले परिवारों को लाभ मिलेगा जबकि 5 से कम वालों को पहले की तुलना में कम गेहूं मिलेगा। जैसे अगर परिवार में 4 लोग हैं तो अब 35 किलो की जगह 7 किलो प्रति सदस्य के हिसाब से केवल 28 किलो गेहूं मिलेगा।जबकि 5 सदस्यों वाले परिवार को पहले की तरह ही 35 किलो गेहूं मिलेगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT