हरियाणा में इन कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, सरकार खाते में डालेगी 22 महीने का एरियर
HARYANA NEWS : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की सरकार ने नव चयनित पटवारियों के वेतन के नियमों को बदल दिया है। अब सरकार द्वारा प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाले वेतन में वृद्धि कर दी है। अधिक जानकारी के लिए बता दे की पहले नवचयनित पटवारियों को प्रशिक्षण के दौरान दस जार रुपये प्रत्येक माह वेतन मिलता था, लेकिन अब इसमे संशोधन करके इस राशि को बढ़ा दिया है। अब मासिक मानदेय के स्थान पर 19 हजार 900 रुपये का प्रारंभिक वेतन मिलेगा।
22 माह का एरियर
अधिक जानकरी के लिए बता दे की पटवारियों के लिए बड़ी राहत यह है कि अब उनको पिछला बकाया राशि को एरियर के तौर पर दिया जाएगा।
सरकार ने संशोधित वेतन को एक जनवरी 2025 को आधार माना है। ऐसे में कर्मचारियों को 22 माह का एरियर एक साथ आएगा।HARYANA NEWS
ऐसे में नवचयनित पटवारियों के एक बार फिर से खाता फुल होने वाला है। प्रदेश सरकार ने हरियाणा राजस्व पटवारी सेवा नियम 2011 में संशोधन के बाद हरियाणा राजस्व पटवारी (ग्रुप-सी) सेवा (संशोधन) नियम 2026 अधिसूचित किए हैं।
ज्वाइनिंग तिथि से दिया जाएगा एरियर
सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के हिसाब से नव चयनित पटवारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है।
संशोधित नियमों के तहत पिछले साल एक जनवरी से प्रशिक्षण अवधि में पटवारियों को एफपीएल-2 में प्रारंभिक वेतन देय होगा। पटवार प्रशिक्षण स्कूल में ज्वाइन करने वाले नव चयनित पटवारियों को उनकी ज्वाइनिंग तारीख को आधार मानकर उसको संशोधित वेतन दिया जाएगा. HARYANA NEWS
प्रशिक्षण स्कूल में एक जनवरी 2025 के बाद दाखिला लेने वाले पटवारियों को ज्वाइनिंग तारीख से प्रारंभिक वेतन मिलेगा। अन्य नव चयनित पटवारियों की ज्वाइनिंग तारीख एक जनवरी 2025 मानी जाएगी और उन्हें भी इसी तारीख से वेतन का एरियर दिया जाएगा।
भू-अभिलेख निदेशालय ने अधिकारियों को नियमित नियुक्ति के लिए भेजे गए नव-चयनित पटवारियों की सूची का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले पटवारियों की सूची से मिलान करने के निर्देश दिए हैं। इसके आधार पर संशोधित नियमों के तहत पात्र पटवारियों को प्रारंभिक वेतन का लाभ देने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। HARYANA NEWS
