हरियाणा में 1 नवंबर से बिना पीयूसी वाले वाहनों का होगा ऑनलाइन चालान, पंपों पर होगी खास निगरानी
Haryana News : प्रदूषण को लेकर सरकार सख्त हो चली है। इसके तहत अब ऐसे वाहनों पर सख्ती की जा रही है, जिनके पास प्रदूषण प्रमाण पत्र यानी पीयूसी नहीं है। इसके तहत ऐसे वाहनों के ऑनलाइन चालान किए जाएंगे। इसके लिए पैट्रोल पंपों पर भी खास निगरानी रखी जाएगी। पैट्रोल पंपों पर अलग से कैमरों की व्यवस्था की जा रही है।
यह व्यवस्था की गई है हरियाणा के नारनौल जिला में यहां पर बिना पीयूसी सर्टिफिकेट वाले और बिना नंबर वाले वाहनों पर सख्ती की जाएगी। योजना है कि ऐसे वाहन चालाने वाले वाहनों पर ऑनलाइन चालान किए जाएंगे। इसके लिए नारनौल प्रशासन ने जिले के 260 से अधिक पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकॉग्निशन कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे पहले दिल्ली व गुरुग्राम में भी ANPR कैमरे काम कर रहे हैँ।
यह सख्ती हरियाणा के परिहवन विभाग द्वारा की जा रही है। पैट्रोल पंपों पर लगने वाले इन विशेष कैमरों का सर्वर परिवहन व पुलिस विभाग के पास रहेगा। यानी दोनों विभाग कार्रवाई करने सक्षम रहेंगे। इससे उन सभी वाहनों का डेटा इन विभागों के पास रहेगा, जो बिना पीयूसी और बिना नंबर के चल रहे हैं।
एक नवंबर से शु होगी कार्रवाई
नारनौल के आरटीए मनोज कुमार का कहना है कि यह व्यवस्था तेजी से की जा रही है। इसके तहत 1 नवंबर से यह विशेष कैमरे लग जाएंगे। क्योंकि प्रशासन द्वारा अन्य तैयारियां भी कर ली गई हैं। इसको लेकर कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट यानी सीएक्यूएम की बैठक हो चुकी है। सीएक्यूएम द्वारा जानकारी दी गई है कि पूरे प्रदेश में ANPR कैमरे इंस्टाल किए जा रहे हैं। इसके लिए शपथ पत्र भी दिया गया है।
कैमरे की पकड़ में होगा हर वाहन
इस नई व्यवस्था के तहत ऐसे हर वाहन पर नजर रखी जाएगी, जो नियम पूरे नहीं कर रहा है। क्योंकि इससे ऑनलाइन पीयूसीसी का स्टेटस देखा जा सकता है। जब ऐसा कोई वाहन आएगा तो पेट्रोल पंप पर लगे यह कैमरेखास सिग्नल देंगे। जो परिवहन और पुलिस विभाग तक पहुंच जाएगा। इससे ऐस वाहनों पर भी कार्रवाई हो सकेगी, जो अपना समय पूरा कर चुके हैं।
