logo

हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, सैलरी में 20 प्रतिशत का उछाल, लेटर जारी 

HKRNL के माध्यम से अलग-अलग विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की घोषणा की है। कर्मारियों के वेतन में 5% बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है।
 
हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों की बल्ले बल्ले

HKRN salary Hike : हरियाणा में कौशल रोजगार निगम लिमिटेड यानी HKRNL के माध्यम से अलग-अलग विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की घोषणा की है। कर्मारियों के वेतन में 5% बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। इसको लेकर सरकार ने 28 अक्टूबर पत्र जारी कर दिया है। वहीं यह बढ़ा हुआ वेतन 1 जुलाई 2026 से लागू होगा। यानी कर्मचारियों को ऐरियर का लाभ भी मिलेगा।


दरअसल हरियाणा सरकार ने अलग-अलग स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए वेतन में संशोधन करते हुए वृद्धि को मंजूरी दे दी है। सरकार द्वारा कर्मचारियों के अनुभव और पहले से निर्धारित जिले की श्रेणी के आधार पर लाभ दिया गया है। 

2 श्रेणियों में बांटे गए हैं कर्मचारी
गौरतलब है कि कर्मचारियों के अनुभव के आधार 2 श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। अब श्रेणी के अनुसार ही बेसिक रेट में 10% और 20% की वृद्धि हुई है।

HKRN में प्रदेश के विभिन्न विभागों के अधीन 1.15 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैँ। सरकार द्वारा की गई वृद्धि से कर्मचारियों को 800 से 1,500 रुपये तक अधिक वेतन मिलने लगेगा। 


लेवल और जिले के हिसाब से वेतन

इन श्रेणियों की बात की जाए तो HKRNL के कर्मचारियों को 3 लेवल के हिसाब से लाभ दिया गया है। पहली श्रेणी में आने वाले जिलों में पहले कर्मचारियों को 21,950 रुपये वेतन मिलता था, जो अब 31,890 रुपये हो गया है।

वहीं दूसरी श्रेणी की बात की जाए तो यहां पर कर्मचारियों का वेतन 19,380 रुपये था। अब इन कर्मचारियों को 28,730 रुपये वेतन मिलेगा। इसके अलावा तीसरी श्रेणी के कर्मचारियों को 17,910 से बढ़ा कर 27,040 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

अनुभव के आधार पर मिलेगा लाभ, 20% तक बढ़ेगा वेतन


दूसरी ओर कर्मचारियों के अनुभव के आधार पर भी वेतन में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। 


यानी जिन कर्मचारियों का अनुभव 5 साल तक है, उनको बेस रेट दिया जाएगा। जबकि 10 साल तक का अनुभव होने पर इसमें 10% की वृद्धि की जाएगी।

वहीं अनुभव 10 साल से अधिक पर 20% अधिक वेतन देने की घोषणा हुई है। यह वृद्धि बेस रेट पर होगी।