50.20 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त
वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला) - हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंड़ीगढ़ में आयोजित विभिन्न जनकल्यणकारी योजना के लाभ वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए राज्य के लाखों लाभार्थियों को बड़ी सोगात दी । सीएम ने कहा की प्रदेश सरकार ने आज विभिन्न 19 योजनाओं के तहत 50 लाख 20 हजार 460 पात्र लाभार्थियों के खातों में कुल 1582 करोड़ 16 लाख रुपये ट्रांसफर किए है । उन्होने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में सीधे राशि भेजना सरकार की पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन की प्रतिबद्धता का प्रमाण है । सीएम ने कहा कि आज 15 प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 34 लाख 83 हजार लाभार्थियों के बैंक खाते में 1121 करोड़ 49 लाख रुपये की राशि भेजी गई है। उन्होने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर ना लगाने पड़े ।
कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम नायब सैनी
सीएम ने बताया कि योजना के तहत आज 3295 परिवारों को 125 करोड़ 11 लाख रुपये की आर्थिक स्थिति प्रदान की गई और इस योजना के तहत अब तक 77 हजार 330 परिवारों को 2918 करोड़ 42 लाख रुपये की सहायता की जा चुकी है । सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि गैस सिलेंडर रिफिल कराने वाली 5 लाख 16 हजार महिलाओं के खातों में मई महीने में 18 करोड़ 97 लाख रुपये की सब्सिडी भी जारी की गई है । अब तक 14 लाख 43 हजार पात्र महिलाओं को इस योजना के तहत 320 करोड़ 970 लाख रुपये की सब्सिडी सिधे खातों में भेजी जा चुकी है । सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 20 हजार 120 पात्र लाभार्थियों के मकान के निर्माण के लिए 107 करोड़ रुपये कि राशि जारी कि गई है । उन्होने कहा कि इस योजना के तहत अब तक 76 हजार 466 मकानों को स्वीक्रति का निमार्ण पूरा हो चूका है, जबकि 35 हजार 206 मकानों का निर्माण कार्य जारी है ।
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार तकनीक आधारित पारदर्शी व्यवस्था के जरिए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ बिना किसी बीचोलिए के पहुंचा रही है । उन्होने कहा की DBT प्रणाली ने भ्रष्टाचार औऱ अनियमितताओं पर रोक लगाने के साथ-साथ लोगो का सरकार पर भरोसा भी मजबूत किया है ।
TEAM VOICE OF PANIPAT
