logo

हरियाणा में बिजली विभाग का XEN तुरंत प्रभाव से सस्पेंड, आदेश हुए जारी

बिजली विभाग में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। महम के XEN संजीत कुमार निलंबित कर दिया गया है। वो फिलहाल  उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) में अपनी सेवाएं दे रहे थे
 
GA

HARYANA NEWS : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि बिजली विभाग के XEN पर सरकार का बड़ा एक्शन देखने को मिला है ।

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि UHBVN बिजली विभाग में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। महम के XEN संजीत कुमार निलंबित कर दिया गया है। वो फिलहाल  उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) में अपनी सेवाएं दे रहे थे । इसको लेकर आदेश भी जारी हो गया है ।


जारी जानकारी के अनुसार, महम उप-मंडल में तैनात रहे श्री संजीत कुमार (वर्तमान में XEN) को 24 अक्टूबर 2026 के आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन आदेश की प्रमुख बातें

निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय मुख्य अभियंता/ओपी, UHBVN, पंचकूला रहेगा।
बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
नियमानुसार निर्वाह भत्ता हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के नियम 83 के तहत दिया जाएगा।

आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया है।

हरियाणा में बिजली विभाग का XEN सस्पेंड
नोट: यह जानकारी उपलब्ध विवरण पर आधारित है। आधिकारिक आदेश की प्रति मिलने पर आदेश के सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सकती है।