Haryana DA Hike Update: हरियाणा में कर्मचारियों को कब मिलेगा महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का लाभ? जानें इसबार कितना बढ़ेगा DA
DA Hike Haryana: केंद्रीय कर्मचारियों के साथ साथ देशभर के कई राज्यों में महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का एलान हो चूका है । वहीँ हरियाणा के कर्मचारी अभी भी इसका इन्तजार कर रहे है ।
बता दे की ३ नवंबर को हुई केबिनेट मीटिंग में कर्मचारी इसका बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे । लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिला है । लेकिन अब एक बड़ी अच्छी खबर आ रही है की कर्मचरियों को इन्तजार जल्द ही खत्म होने वाला है । धनतेरस पर महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है .
बता दे की बीते दिनों में केंद्रीय कर्मचारियों के साथ साथ गुजरात , राजस्थान और पंजाब में सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी किए जाने के बाद अब हरियाणा में भी महंगाई भत्ता बढ़ाने (DA Hike Haryana) की मांग तेज हो गई है।
केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलने वाले डीए और डीआर में बढ़ोतरी के बाद अब हरियाणा के राज्य कर्मचारियों की दीवाली से पहले एलान को लेकर उम्मीद बढ़ गई है।
हरियाणा में इस बार कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा प्रदेश में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% (DA Hike) तक बढ़ाया जा सकता है।
अगर सरकार द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की जाती है, तो यह 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा।
बता दे की केंद्र सरकार ने भी DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है उसी हिसाब से हरियाणा के कर्मियों को भी 3 प्रतिशत DA बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है . वहीँ जल्द कर्मियों का इन्जार खत्म होने वाला है । बता दे की दिवाली की मोके पर सरकार कर्मचारियों को दे सकती है .
